संपत की बीजेपी में वापसी तय ! इसलिए नीलांचल के कार्यक्रम में... - CG Sandesh

संपत की बीजेपी में वापसी तय ! इसलिए नीलांचल के कार्यक्रम में पहुँच रहे बीजेपी कार्यकर्ता......

क्या संपत की बीजेपी में वापसी तय है ? यह सवाल एक बार फिर इसलिए क्योकि पिछली बार इस सवाल पर भाजपा जिलाअध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने चुप्पी साध ली थी और आज एक जो विडियो निकलकर सामने आ रहा है उसमे भाजपा कार्यकर्ता खुलकर नीलांचल सेवा समिति के किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि संपत की बीजेपी में वापसी तय है.


बीजेपी कार्यकर्ता अब संपत अग्रवाल का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, स्वप्निल तिवारी का कहना है कि नीलांचल सेवा समिति पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक एनजीओ है, समिति जो कार्य कर रही है, लोगों की सेवा करना, यह भारतीय जनता पार्टी का भी कार्य है, कि समाज के व्यक्ति के विकास और उसके सुख दुःख की चिंता करना. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नीलांचल सेवा समिति ने कई लोगों की सहायता की है.


वही भाजपा कार्यकर्ता शिव किशोर साहू ने कहा कि कोरोना के समय नीलांचल सेवा समिति ने उनके ईलाज, ऑक्सीजन, हर तरह की मदद की जिले लिए आज वो खड़े हैं, इसलिए वे नीलांचल सेवा समिति नहीं छोड़ सकते. उन्होंने कहा कि संपत भारतीय जनता पार्टी में रहकर भी लोगों की सेवा करते थे और अभी भी लोगों की सेवा कर रहे हैं.


वहीं भाजयुमो से गोविन्द साहू ने कहा कि संपत अग्रवाल के साथ उनका शुरू से उठाना बैठना है, उनके साथ वे जनसेवा कार्य में लगे हैं, उन्होंने बताया कि वे बीजेपी में थे और अब आने वाले हैं इसलिए वे उनका साथ दे रहे हैं. जिनकी बहोत जल्द ही वापसी होने वाली है.

आपको बता दें कि कल बसना ब्लॉक के ग्राम पथरला में नीलांचल सेवा समिति के कार्यालय का शुभारंभ हुआ जिसमे एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ता दिखाई दिए. और खुलकर नीलांचल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए दिखाई दिए.


बीजेपी कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोह भंग – महेंद्र साव

वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री महेंद्र साव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यक्रम में जाना संदेह के घेरे में है कि, फिर से बीजेपी में बगावत शुरू हो चुकी है, कार्यकर्ताओं का भी पार्टी से मोह भंग होने लगा है. जिसके चलते वे पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यक्रम में पहुँच रहे हैं. महेंद्र साव ने आगे कहा कि भाजपा को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए की उनके कार्यकर्ता क्यों इधर-उधर भटक रहे हैं.  


अन्य सम्बंधित खबरें