नगरीय क्षेत्र तुमगाँव में शत प्रतिशत टीकाकरण, कलेक्टर ने नगर... - CG Sandesh

नगरीय क्षेत्र तुमगाँव में शत प्रतिशत टीकाकरण, कलेक्टर ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित

नगर पालिका अधिकारी तिवारी की भूरी-भूरी सराहना की

सफ़ाई कर्मियों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी

महामसुन्द जिले के नगरीय क्षेत्र तुमगाँव नगर पंचायत में सभी पात्र लोगों को कोविड का टीका लग गया है। ज़िले का यह पाँचवा नगरीय क्षेत्र है जहाँ शतप्रतिशत लोगों का वेक्सिन लगाई गई है । इससे पहले ज़िले के नगरीय क्षेत्र सरायपाली,पिथौरा,बसना और बागबाहरा में भी सौ फीसदी लोगों का कोविड टीका लगा। नगरीय क्षेत्र तुमगाँव के नागरिकों ने शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कराया है। कलेक्टर ने इस काम की सराहना की ।इसके लिए जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और आम जनता के साथ जनप्रतिनिधियो आदि का आभार व्यक्त किया।



कलेक्टर  डोमन सिंह और मुख्य कार्य पालन अधिकारी राकेश छिकारा ने आज तुमगाँव नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश चंद्राकर सहित सभी नगर वार्ड पार्षदों का शाल श्री फल देकर सम्मानित किया । नगरपालिका अधिकारी सौरभ तिवारी की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया ।

इस मौक़े पर कलेक्टेर डोमन सिंह ने सफ़ाई मित्रों को दो बेटरी चलित वाहन(ईरिक्शा) एवं तिपहिया (रिक्शा) डोर टू डोर सूखा-गीला घरेलू कचरा लेने हेतु बेटरी चलित वाहन की चाबी सौंपी । सफ़ाई मित्रों ने हॉर्न एवं घंटी बजा क़र ख़ुशी जताई ।

उन्होंने इस मौक़े पर कहा कि आप सब की मेहनत और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के कारण ही तुमगाँव नगर मैं शत प्रतिशत टीकाकरण कर अपने आप को कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने का काम किया है । कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है ।इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क और हाथ धोते रहना भी ज़रूरी है । उन्होंने सभी से आगे भी कोरोना की इस लड़ाई में सहयोग और साथ देने की उम्मीद की ।  

कलेक्टर सिंह ने सफ़ाई कर्मियों को कहा की आप सभी सराहनीय कार्य कर रहे है आपकी बदौलत हम सभी का घर,मोहल्ला,नगर आदि स्‍वच्‍छ रहता है ।इसके अलावा आस पास का वातावरण स्‍वच्‍छ रहता है ।आप सब बधाई के पात्र है ।बेटरी चलती रिक्शा से आपको थोड़ी राहत मिलेगी ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें