बसना : गांजा पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को मुर्गा काटने के सापड से मारा, सिर में लगी चोट, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में गांजा पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को मुर्गा काटने के सापड से मारा, सिर में लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शशि नेथन ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम जगदीशपुर की रहने वाली है. उसका मकान उसकी बडी बहन रोजलीना मांझी के मकान से लगा हुआ है । 12 अगस्त 2021 के करीबन 03.00 बजे वह घर मे थी तब उसका बहन का लडका अभिषेक मांझी पिता अरखित मांझी बहू रिता मांझी से 20/- रूपये माँगा तब उसकी बहू ने कहा कि कितना गांजा पियोगे हमेशा नशे मे रहते हो मैं नही दूंगी कही इतने मे अभिषेक मांझी बहू को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगे बहू द्वारा गाली देने से मना कि तो जान से मारने की धमकी देते हुए मुर्गा काटने के सापड से मारा, मारने से बहू के सिर में चोंट लगी है । उसने बीच बचाव का प्रयास किया किन्तु असफल रही । डायल 112 से बहू को शासकीय अस्पताल बसना लेकर उपचार हेतु लाया गया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में किया गया.