बसना : पैर छुकर प्रणाम नहीं किया है कहकर मारपीट तथा जान से म... - CG Sandesh

बसना : पैर छुकर प्रणाम नहीं किया है कहकर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत जनपद पंचायत चौक के पास पैर छुकर प्रणाम नहीं किया है कहकर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अविलाश कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त 2021 के रात्रि 09.00 बजे वह अपने साथी लोगो के साथ बसना जनपद पंचायत चौक के पास बैठे थे उसी समय सिरको का अंचल बारीक पिता सुभाष बारीक उन लोगो के पास आया तब उसने नमस्ते कहा तो अंचल बारीक ने पैर छुकर प्रणाम नहीं किया है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए उसे हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया । मारपीट करते समय उसके साथी लोग बीच बचाव किये हैं । मारपीट करने से उसके गला में चोंट लगकर दर्द हो रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें