सब्जी एवं मास मछली विवाद थमा, अब लगा बाजार - CG Sandesh

सब्जी एवं मास मछली विवाद थमा, अब लगा बाजार

बसना: बसना में लगने वाले सफ्ताहिक बाजार में विगत दिनों विवाद निर्मित हुआ था विवाद सब्जी मार्केट एवं मांस मटन मछली मार्केट के बीच था।
सब्जी मार्केट में मछली मार्केट लगाए जाने का विवाद था जिसमे सफ्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार में पिछले बुधवार को सब्जी मार्केट बंद था।

सब्जी मार्केट के समर्थन में सर्व हिन्दू समाज था। लिखित शिकायत के पश्चात विगत मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता जैन, तहसीलदार राम प्रसाद बघेल,थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,सोनू सोनवानी,आबिद खान,एवं सर्व हिंदू समाज के महेंद्र साव,सौरभ अग्रवाल,सोनू श्रीवास्तव,दीपक शर्मा,मोहन सोनवानी,अमित अग्रवाल एवं नगर पंचायत इंजीनियर कर्मचारियों बीच में नगर पंचायत सभाग्रह में बैठक आयोजित हुई।जिसमें सब्जी मार्केट एवं मछली मटन मार्केट के व्यवसायिक उपस्थित रहे।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नम्रता जैन द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनने के पश्चात सब्जी मार्केट के साथ अस्थाई रूप से मछली मार्केट को एक जगह व्यवस्थित करने के लिए आदेश दिया गया तथा तीन महीने बाद सब्जी मार्केट से मटन चिकन मछली मार्केट को अलग जगह व्यवस्थित करने को कहा गया था।

परंतु बुधवार को सप्ताहिक बाजार लगने के बजाय पुनः विवाद उत्पन्न हो गया था जिसको देखते हुए तहसीलदार द्वारा दोनों पक्षों को समझा कर व्यवस्थित किया गया ।दोनों पक्षों द्वारा आज विवाद थमता नजर आया बाजार आज भव्य रुप से नजर आया जिसमें सब्जी मार्केट से अलग एक लाइन में व्यवस्थित मछली मटन चिकन मार्केट लगा हुआ नजर आया।

नगरपंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने बाजार व्यवासियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने अपील की है मांस मटन मछली मार्केट जल्द ही अलग जगह स्थाई होगी जिस से आने वाले समय मे कोई समस्या उत्पन नही होगी व्यवसायिक आपस में समन्वय बनाकर व्यापार करें।नगरपंचायत सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने बताया की शनिवार बाजार लगा हुआ है सब्जी मार्केट से मछली मार्केट को एक अलग साइड में लगाया गया है दोनों व्यवसाई आपस मे एक दूसरे का सहयोग करे तो विवाद उत्पन्न नही होगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश मंत्री महेंद्र साव ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा मछली मार्केट को एक लाइन का पसरा दिया गया है परंतु वे दोनों लाइन के पसरे का उपयोग कर रहे है।नगरपंचायत तीन महीने में इन्हें अलग स्थान पर व्यवस्थित करे।
तीन महीने में अलग जगह व्यवस्थि त न होने पर सर्व हिन्दू समाज पुनः आंदोलन करने को बाध्य होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें