शासन की विभिन्न योजनाओं के अच्छें ढंग से प्रचार-प्रसार के ल... - CG Sandesh

शासन की विभिन्न योजनाओं के अच्छें ढंग से प्रचार-प्रसार के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनसम्पर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार को किया पुरस्कृत

जिला मुख्यालय में 75 वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह में जनसम्पर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार को राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जिले में चल रहें विकास गतिविधियों पर आधारित समाचार एवं फोटो कव्हरेज प्रमुखता के साथ प्रचार-प्रसार के साथ जिले में कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण, टीकाकरण आदि से संबंधित समाचारों का प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, सोशल मीडिया, ट्वीटर, फेसबुक आदि पर व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें सम्मानित किया। 

समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित था। इस मौकें पर कलेक्टर डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, सीईओ जिला पंचायत आकाश छिकारा और वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, मीडिया कर्मी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें