महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने किया कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 23 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

महासमुंद 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 23 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इनमें कृषि विभाग के भूषण साहू, जिला पंचायत से प्रेमलता सूर्यवंशी, वर्षा बघेल, हरेन्द्र निषाद, सुभाष धीवर, स्वास्थ्य विभाग से दीपक तिवारी, अगेश कुमार यादव, तरूण सोनवानी, शिक्षा विभाग से टिकेश्वर सिदार, राजेश कुमार भोई, समीर चन्द्र प्रधान, पंचानंद भोई, जे.के. महापात्र, आर.के. पटेल, यज्ञ राम सिदार, राजस्व विभाग से राजकुमार चन्द्राकर, लोकेश साहू, संजय कुमार कोसरिया, किरण कुमार नेताम, प्रदीप कुमार प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग से विमला पांडव, कु. दशोदा एवं निर्वाचन शाखा से अमित कुमार साहू शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर, डाॅ. नेहा कपूर, पूजा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी ने किया।
