महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस पर 302 डबल गैस सिलेंडर और चूल्हा आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलें, बच्चों को मिलेगा अब और त्वरित गरम भोजन
इस मौकें पर कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल-खिलौनें, पढ़ाई-लिखाई के व्यावहारिक ज्ञान संबंधी सामग्री उपलब्ध करायी गयी है।
उन्होंने बताया कि जिले के चयनित आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहले उपलब्ध कराए गए गैस सिलेंडरों और चूल्हें का उपयोग हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, खाद्य अधिकारी नीतिश त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर तबके का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में गैस चूल्हा नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएॅ अन्य ईंधन का उपयोग कर बच्चों के लिए खाना पकाती है, उन्हें अब राहत मिलेगी। गृह मं़त्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर आंगनबाड़ी केन्द्रांे में डबल गैस सिलेंडर हो। ताकि खाना पकाने में लगने वाले समय की भी बचत होगी और बच्चों के लिए झटपट गरम खाना तैयार होगा। अन्य ईंधन से निकलने वाले धुॅआ से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी। इससे निजात के लिए गैस चूल्हें का प्रयोग जरूरी है। मंत्री ने आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस चूल्हें केे उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानी के बारें में भी बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडे ने इस मौकें पर बताया कि जिले के अधिकांश आॅगनबाड़ी केन्द्रों में अब गैस सिलेंडर हो जायेंगे।