बसना : सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का परिचय देते हुए मुश्लिम जमात में मंदिर समिति के अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन.
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बसना नगर में सौहार्द की मिसाल देखने को मिली. बसना के सदर मुश्लिम जमात में रामजानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया. और एक सामाजिक सौहार्द का संदेश देने का प्रयास किया.
सदर मुश्लिम जमात बसना की ओर से मोहम्मद इल्ल्याज़ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे मुख्यअतिथि राम जानकी मंदिर के अध्यक्ष अशोक देव जोशी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. उन्होंने कहा कि यह पर्व तो है ही, साथ ही हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि हमने मुख्य अतिथि के रूप में अशोक जोशी जी को आमंत्रित करते हुए एक सामाजिक सौहार्द का संदेश देने का प्रयास किया है.
राम जानकी मंदिर के अध्यक्ष अशोक देव जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुश्लिम जमात मे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम रखा गया था, जहाँ सौहार्द वातावरण में कार्यक्रम संम्पन्न हुआ. अशोक देव जोशी ने कार्यक्रम में आमंत्रित किये जाने पर मुश्लिम जमात के सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि यह भाई चारे के पक्ष में एक बहोत बड़ा संदेश जाता है, यहाँ के लोग शुरू से ही यहाँ लोग भाई चारे के पक्ष में रहे हैं.