महासमुन्द: महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक 17 अगस्त ... - CG Sandesh

महासमुन्द: महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक 17 अगस्त को प्राप्त प्रकरणों की करेंगी सुनवाई

महासमुन्द: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक मंगलवार 17 अगस्त को रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11ः00 बजे महासमुन्द के विश्राम गृह पहुंचेगी। जहां जन प्रतिनिधियों एवं आमजनों से मुलाकात करेंगी। इसके उपरांत डाॅ. नायक 11ः30 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में पहुंचकर महासमुन्द जिले से प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई पश्चात् वे शाम 05ः00 बजे महासमुंद से जिला रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी।

राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होंगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुंह और नाक को ढंकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें