महासमुंद: शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आबंटन के लिए आवेदन क... - CG Sandesh

महासमुंद: शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आबंटन के लिए आवेदन की समय-सीमा में वृद्धि, अब 31 अगस्त तक तक कर सकते है आवेदन

महासमुंद: अनुविभाग पिथौरा के अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। ग्राम पंचायत मेमरा, डोंगरीपाली, अठारहगुड़ी, राजासवैया एवं खैरखूंटा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन के लिए आवेदन मंगाए गए थे। आवेदन कम प्राप्त होने के कारण आवेदन की समय-सीमा में वृद्धि की गयी है।

इन ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणली के तहत पंजीकृत वृत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देश्य सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियांे, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक है। उनसे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ 31 अगस्त 2021 तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते है। शासकीय उचित मूल्य दुकान की आबंटन की कार्रवाई छत्तीगसढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें