बसना : वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन से करीब 78 लाख रुपये नगद जप्त
बसना पुलिस ने आज वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन से करीब 78 लाख रुपये नगद जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि खट्खटी ओवर ब्रीज बसना के उपर वाहन चेकिंग किया जा रहा था, जहाँ एक सदिग्घ स्वीफ्ट् डिजायर कार क्रमांक OD 17 L 3141 आया जिसे पुलिस द्वारा रोका गया.
पुलिस ने बताया कि वाहन में चालक रूद्र कुमार कुम्हार पिता मोत्तीलाल कुम्हार उम्र 42 वर्ष एवं पंकज गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी सोहेला जिला बरगढ़ बैठे मिलें. जो पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने लगे.
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध लगने पर वाहन की डिक्की चेक कराने को कहा गया, जिसमे स्टेपनी वाले जहग पर दो थैला में भारी मात्रा में नगद रकम 78 लाख मिले.
पुलिस ने बताया कि चालक रूद्र कुमार कुम्हार एवं वाहन में बैठे व्यक्ति पंकज गुप्ता से इस संबंध में पूछताछ किया तो रकम किराना दुकान को होना एवं बैंक में जमा करना ले जाना बताया.
जिनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर पुलिस ने धारा 110 जी तहत कार्यवाही कर रकम को जप्त किया.