महासमुन्द: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न
महासमुन्द: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण संदर्भ तिथि 01 जनवरी 2022 के संबंध मंे कलेक्टर एवं
जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त रजिस्ट्रीकरण
अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण
अधिकारी, विधानसभा स्तरीय मास्टर
ट्रेनर्स तथा डाटा एण्ट्री आॅपरेटर का प्रशिक्षण वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से
सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुुश्री पूजा बंसल ने बताया कि
निर्वाचक नामावली का प्रारम्भिक प्रकाशन 01 नवम्बर 2021 को होगा। 30 नवम्बर तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जायेंगे तथा अंतिम
प्रकाशन 05 जनवरी 2022 को होगा।
जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरी गोस्वामी ने पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण देते हुए बताया कि निर्वाचक नामावली के प्रारम्भिक प्रकाशन के पूर्व निर्वाचक नामावली का एकीकरण तथा शुद्धीकरण किस प्रकार से किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं से नाम जोड़ने हेतु फाॅर्म-06, फाॅर्म-07 में आपत्ति तथा फाॅर्म-08 में संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। इस दौरान बूथ लेबल आॅफिसर अभिहित अधिकारी तथा सुपरवाईजर के क्या-क्या कर्तव्य होंगे इस बारें में भी विस्तार से बताया गया। जिला कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर नागेश साहू ने बूथ लेबल अधिकारी गरूड़ एप्प का उपयोग किस प्रकार करेंगे तथा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) के बारें में बताया। इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार तथा मास्टर ट्रेनर वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।