बसना : पत्नी को सास ससुर व पति ने मिलकर कपड़ा धोने की बात पर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर पहुंचाया चोंट मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम गढफुलझर में पत्नी को सास ससुर व पति ने मिलकर कपड़ा धोने की बात पर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर पहुंचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सेतबाई महिलांगे ने पुलिस को बतायी कि ग्राम गढफुलझर में रहती है । वर्ष 2020 में वह धर्मेन्द्र महिलांगे पिता रामलाल महिलांगे निवासी गढफुलझर से प्रेम विवाह की थी । शादी के लगभग 06 महिने तक सब ठीक ठाक था उसके बाद उसके पति धर्मेन्द्र महिलांगे द्वारा व उसके सास, ससुर द्वारा घरेलु छोटी मोटी बातो को लेकर लडाई झगडा किया जाता रहा जिससे परेशान होकर आज से करीब 20 दिन पहने अपने मायके ग्राम सिरको अपने पिताजी के पास चली गयी थी । 16 अगस्त 2021 को उसका पति धर्मेन्द्र उसे ग्राम सिरको से गढफुलझर लाया और अपने काम पर खेत चला गया । दोपहर करीब 03 बजे काम करके घर वापस आया व कपडा धोने की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए उसे हांथ मुक्का एवं डंडा से उसके बाल को पकडकर मारपीट करने लगा उसके द्वारा चिल्लाने पर उसकी सास कुशमोती महिलांगे, ससुर रामलाल महिलांगे भी वहां पर आ गये और हांथ मुक्का से मारपीट किये है तथा जान से मार देने की धमकी दिये है जिससे डर के मारे वह घर से भाग गयी । मारपीट करने से उसे दाहिने हांथ कलाई में चोंट आई है व सिर एवं शरीर में दर्द हो रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.