बसना : सुने मकान के गेट का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत पशु चिकित्सालय के पिछे सुने मकान के गेट का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जयनारायण मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 01 बसना (पशु चिकित्सालय के पिछे) का रहने वाला है. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गढपटनी में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है. 15 अगस्त 2021 को प्रात: 10.00 बजे अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर रायपुर अपने बेटे के पास गये थे । 17 अगस्त 2021 को दोपहर करीब 03.00 बजे अपने घर वापस पहुंचे तो घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किये तो देखे कि घर अंदर में लगे चैनल गेट एवं चैनल गेट से लगा हुआ लकडी के दरवाजे का ताला टूटा हुआ एवं खुला था । फिर अंदर जाकर देखे तो 03 दरवाजे का ताला टूटा हुआ एवं दरवाजा खुला हुआ था । दो कमरों मे रखे आलमारियों का ताला और लाकर टूटा हुआ था तथा आलमारी के अंदर रखे हुये सभी सामान जमीन पर बिखरे पडे थे । दो अलग अलग आलमारी के लाकर मे रखे 50, 100, 200 ,500 रूपये के नगदी रकम 10,000/- रूपये एवं 500 के 15,000/-रूपये जुमला 25,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.