महासमुन्द: बसना और बागबाहरा तहसील के प्राकृतिक आपदा में मृत तीन लोगों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
महासमुन्द: कलेक्टर डोमन सिंह ने प्राकृतिक आपदा में तीन व्यक्तियों की अलग-अलग घटनाओं में मृत्यु होने पर 16 लाख रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इनमें दो लोग ग्राम खोगसा, चौकी भंवरपुर, तहसील
बसना के कु. पुष्पा यादव और द्वारिका प्रसाद की मृत्यु सर्पदंश से हुई है। इसी
प्रकार लक्ष्मी कुमारी निवासी सोनदादर, तहसील
बागबाहरा की मृत्यु आग में जलने के कारण हुई है। इनके निकटतम आश्रितों को चार-चार
लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें