महासमुन्द: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का फायदा उठा रहें कि... - CG Sandesh

महासमुन्द: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का फायदा उठा रहें किसान, संचालक ने किया फसल प्रदर्शनों का अवलोकन

महासमुन्द: जिले के किसान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का फायदा उठा रहें है। किसानों को कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रथाओं के उन्नत पैकेज पर क्लस्टर प्रदर्शनों के आयोजन और फसल प्रणाली पर प्रदर्शनों के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। क्षेत्र में उन्नत फसल का उत्पादन प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए कोदो फसल, मूंगफली, दालों और मोटे सपोषक-अनाज  को प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के तहत् शामिल किया गया है। जिले के ग्राम गुडरीडीह में किसान धनाजी ध्रुव 12 हेक्टेयर मेें मूंगफली प्रदर्शन एवं आत्मा योजनांतर्गत 7 एकड़ में कोदो फसल का प्रदर्शन किया गया।

कृषि विभाग की एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा) योजनांतर्गत कौंदकेरा के कृषक श्री रामकुमार सेन द्वारा सुगंधित धान फसल ली जा रही है। कृषकों ने बताया कि सुगंधित धान लगाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेना चाह रहें हैं। उन्होंने अपने 6 एकड़ में सुगंधित धान फसल प्रदर्शन आयोजित किया। विभिन्न योजनाओं मंे प्रदर्शन संचालक राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) श्री जी.के. निर्माम द्वारा किया गया। इस मौकें पर उप संचालक कृषि एस.आर. डोंगरे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सूर्यकांत साहू एवं सुनील वर्मा बी.टी.एम. (आत्मा) साथ थे। संचालक निर्माम ने निरीक्षण के दौरान कृषकों से फसल की स्थिति और पानी की समस्या के संबंध में बात की।

उन्हांेने किसानों को समय-समय पर निंदाई, गुड़ाई एवं संतुलित मात्रा में उर्वरक/खाद डालने की सलाह दी। इस मौकें पर उन्होंने ग्राम मालीडीह के कृषक रवीन्द्र चन्द्राकर द्वारा निर्मित गोदाम का भी अवलोकन किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें