खिलाड़ियों को तरसता बसना का यह मैदान। - CG Sandesh

खिलाड़ियों को तरसता बसना का यह मैदान।

एक समय था जब बसना के इस खेल मैदान में खिलाड़ी इंतजार करते थे कि किसी टीम का मैच खत्म हो और फिर हमारे खेलने की बारी आये।

यह मैदान बसना के हाई स्कूल ग्राउंड के नाम से प्रशिद्ध रहा है. यह मैदान फुटबॉल, वालीबाल और क्रिकेट खेल खेले जाना का लोकप्रिय मैदान रहा है।

एक समय ऐसा भी था कि इतने बड़े मैदान होने के बावजूद भी खेलने वालों की संख्या इतनी ज्यादा हो जाती थी कि कई खिलाड़ियों को निराश होकर दूसरे मैदान की ओर रुख करना पड़ता था ।

इसी मैदान में तैयारी कर कई युवा पुलिस औऱ सेना में पहुंचे। लेकिन बदलते समय के साथ यह मैदान अब अपना अस्तिव खो रहा है और खिलाड़ियों को तरस रहा है।

नशेड़ियों और शरारती तत्व का अड्डा बन जाने के कारण यह मैदान आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया, जिसके बाद यह मैदान खिलाड़ियों को भी तरसने लगा।



अब खिलाड़ियों के आभव में मैदान खेत मे बदलने लगा है पूरी तरह घास से भर गया है। औऱ यह नगर का दुर्भगय है कि एक भी मैदान अब यहाँ बच्चों के खेलने लायक नही रहा.......... या शायद बच्चे अब मोबाईल खेलने के आदि हो चुके है..... इसलिए यहां मैदान की जरूरत नही....



अन्य सम्बंधित खबरें