बसना : तेज आवाज़ करने वाले हॉर्न, साइलेंसर और नाबालिगों के व... - CG Sandesh

बसना : तेज आवाज़ करने वाले हॉर्न, साइलेंसर और नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई, शांति समिति की बैठक में फैसला.

कल बसना थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को तेज आवाज़ करने वाले हॉर्न, साइलेंसर और नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई करने कहा है.

बसना नगर में कई लोग साइलेंसर या हॉर्न की आवाज से सड़क पर वातावरण प्रदुषण करते नज़र आते है, जिससे महिलाएं व बच्चे डर जाते हैं. इनकी शौकबाजी दूसरों के लिए परेशानी बनती है. इनके तेज रफ्तार के कारण कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं.

कल आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर है चाहे कोई भी अगर नियम तोड़ता है तो उसपर कार्रवाई हो.


अन्य सम्बंधित खबरें