महासमुंद: ग्राम पाटनदादर कंटेनमेंट जोन से मुक्त
महासमुंद: कलेक्टर एवं जिला
दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने ज़िले की तहसील पिथौरा के ग्राम पाटनदादर को कंटेनमेंट
ज़ोन से मुक्त कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पॉजिटिव पाये जाने के
कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया
गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश आज जारी कर
दिए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 18 अगस्त 2021 को प्रतिवेदित किया गया
कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं
बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण हो
चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से कोई भी धनात्मक मरीजों की पुष्टि नहीं हुई
है। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ग्राम पाटनदादर को कंटेनमेंट जोन से
मुक्त किया गया है।