महासमुंद : सिंचाई जलाशयों से खरीफ सिंचाई हेतु जलाशयों से छोड़... - CG Sandesh

महासमुंद : सिंचाई जलाशयों से खरीफ सिंचाई हेतु जलाशयों से छोड़ा गया पानी, जल संसाधन विभाग की किसानों से अपील जल भराव की कमी को देखते हुए जल का समन्वय के साथ समुचित उपयोग करें

जिले में लगातार अवर्षा की स्थिति को दृष्टिगत कर विगत सप्ताह जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोडार जलाशय परियोजना (वृहद परियोजना) में उपलब्ध 46.00 मि.घ.मी. जल भराव में से 25.00 मि.घ.मी. निस्तारी हेतु आरक्षित कर शेष को खरीफ फसल सिंचाई हेतु प्रदाय किया जाने का निर्णय लिया गया। वहीं केशवा जलाशय में उपलब्ध 3.30 मि.घ.मी. जल को निस्तारी हेतु सुरक्षित रखा जावे। इसी तरह लघु जलाशयों में से जिनमें 25 प्रतिशत से अधिक जल भराव है उसे कृषकों की मांग अनुसार जल प्रदाय किया जाने पर सहमति बनी ।

कार्यपालन अभियंता जल संसाधन जे.के.चंद्राकर ने बताया कि कोडार जलाशय परियोजना से बीते 13 अगस्त से तथा 49 लघु सिंचाई जलाशयों से भी किसानों की मांग अनुसार ख़रीफ़ फसल सिंचाई हेतु जल प्रदाय किया जा रहा है। ​​जल संसाधन विभाग द्वारा कृषकों से अपील की गई है कि वर्तमान में जल भराव की कमी को दृष्टिगत कर प्रदाय की जा रही जल का समन्वय के साथ समुचित उपयोग करें। किसी भी प्रकार का अपव्यय न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जावे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें