महासमुंद : चखना ठेलों में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध... - CG Sandesh

महासमुंद : चखना ठेलों में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस को 22 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की नयापारा शराब भठ्ठी के आसपास लगे चखना ठेलों में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम महासमुन्द के घटना स्थल आरोपी संदीप ध्रुव का चखना ठेला, नयापारा महासमुंद में गये जहां पर आरोपी द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर संदीप ध्रुव ने अपना पूरा नाम संदीप ध्रुव पिता गणेश ध्रुव उम्र 34 साल सा0 वार्ड नं0 11 नयापारा दलदली रोड महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी संदीप ध्रुव के कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा वाली शीशी में भरी 150 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह पुलिस को आरोपी अजीज खान द्वारा नयापारा शराब भठ्ठी के आसपास लगे चखना ठेलों में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अजीज खान ने अपना पूरा नाम अजीज खान पिता नाजीर खान उम्र 58 साल सा0 वार्ड नं0 19 अम्बेडकर चौक महासमुंद थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी अजीज खान के कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा वाली शीशी में भरी 140 ML देशी प्लेन शराब कीमती 40 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें