महासमुंद के अंकित दुबे ने लिखा यह छत्तीसगढ़ी गाना..युवाओं को ... - CG Sandesh

महासमुंद के अंकित दुबे ने लिखा यह छत्तीसगढ़ी गाना..युवाओं को आ रहा काफी पसंद रायपुर के रेडिओ मिर्ची में है कार्यरत

"मानके मागे हिथे" गाना योहनी व सतीशन द्वारा गया गया है जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इस सुपरहिट गाने के नए नए वर्शन अपलोड हो रहे है, वही इसी गाने को लेकर महासमुंद के एक युवा कलाकार ने छत्तीसगढ़ी भाषा में बोली देकर छत्तीसगढ़ के युवाओ के बीच अच्छी तारीफे बटोर रहे है और यह गाना काफी ट्रेंड में चल रहा है

गाने के बोल छत्तीसगढ़ी में खुद अंकित दुबे ने लिखे है जिसे उनके साथी विजयंत मोगरे ने गाया है , मान के मांगे हिथे गाने का छत्तीसगढ़ी बोली बनाने का विचार अंकित को गाने सुनने के दौरान आया छत्तीसगढ़ी बोली में बना यह गाना अपलोड होते ही देखते ही देखते बहुत लोगो ने शेयर किये व युवाओ ने सराहा है


अंकित दुबे महासमुंद के रहने वाले है उन्होंने बताया की पहले उन्होंने खुद ही इसे गाने की कोशिश की फिर उन्होंने इस गाने को बनाने में अपने साथी विजयंत मोगरे की मदद ली. यहाँ सुने गाना

अंकित दुबे ने महासमुंद के ही केंद्रीय विदयालय में अपनी शुरुआती पढ़ाई की है व नेशनल लेवल के रोलर स्केटिंग के खिलाडी भी रह चुके है यही नहीं कुछ सालो पहले सोशल मीडिया में 'दिल से बुरा लगता है ' फेम मेमे वर्ल्ड के देवा पटेल के साथ उन्होंने इंटरव्यू भी कर चुके है कॉलेज की पढाई पुरी करने के बाद फ्रीलांसर और टीचर की जॉब की व अभी वे रायपुर के मिर्ची ( रेडियो FM ) में कार्यरत है।


अन्य सम्बंधित खबरें