महासमुन्द : पेड में टकरा जाने से मोटर सायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

महासमुन्द : पेड में टकरा जाने से मोटर सायकल चालक की मौत.

महासमुन्द पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 21 को मृतक सूरज वर्मा पिता रामपाल वर्मा उम्र 23 साल निवासी पर्थरी खुर्द थाना परपुडी जिला बेमेतरा मोटर सायकल क्रमांक OR14Q 5106 में अपने दोस्त सुनील जंघेल के साथ मोटर सायकल स्वयं चलाते हुये नदी मोड से महासमुन्द की ओर रात्रि करीब 03.30 बजे आ रहे थे, कि तेज एवं लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाते हुये खरोरा से पहले NH 353 में राईस मिल के पास ग्राम खरोरा रोड किनारे पेड में टकरा गये जिससे मोटर सायकल चालक सुरज वर्मा का मौके पर मौत हो गया एवं उसके साथ बैठे सुनील जंघेल को गंभीर चोटे आयी.

जांच पर मृतक मोटर सायकल चालक सूरज वर्मा द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पेड़ में टकराने से घटना घटित हुआ जो अपराध धारा 279,337,304(ए) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें