नारायणपुर विधायक ने शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ व लोकार्पण क... - CG Sandesh

नारायणपुर विधायक ने शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ व लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक  चंदन कश्यप  को आज बयानार में कार्यकर्ताओ और स्कूल शिक्षा व बच्चे भव्य स्वागत किए और विधायक  ने बालक छात्रावास लोकार्पण व विकासखंड/ संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सामिल होकर सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसीलिए हम सभी को शिक्षा लेना अनिवार्य है शिक्षा से ही हम किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं चाहे डॉक्टर,इंनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक या अन्य किसी भी क्षेत्र के लिए शिक्षा अनिवार्य है और आप सब को सरकार गणवेश साइकिल या फ्री में शिक्षा इसलिए देती है क्योंकि पढ़ लिख कर अपने गुरु जन माता पिता गांव का नाम रोशन करेंगे आप सभी छात्र छात्राओं के बीच मैं कहता हु की जो भी 10वीं और 12वीं के 90% से ऊपर अंक प्राप्त करता है उन बच्चो को 10,000 का इनाम दूंगा साथ ही इसी बीच छात्र-छात्राएं ने विधायक के सामने शिक्षक की कमी की बात रखी विधायक ने बच्चों से जल्द से जल्द शिक्षक की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया साथ ही बच्चों को तिलक लगाकर और मीठा खिला कर गणवेश वितरण किया।इस दौरान ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम, विधायक प्रतिनिधि वरूण सेठिया पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामबृज ठाकुर,युवा विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल सोमारु कश्यप दुकरू कश्यप ओमकार यादव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवसिंग बघेल,जनपद सदस्य सुगंतीन नेताम, सुन्दर बघेल ,पुत्रो दास ,अनुप मंडावी,रामपत कोराम, रतिराम सोढी, शभू सोढी, रति नाग, नीलचंद पटेल, शिवलाल बघेल, विजय चक्रधारी, मेहतर सोरी, सुरजू दीवान,हेमन्त चक्रधारी, किरण चक्रधारी, रामलाल सलाम, मानूराम सलाम संरपंच नरिहा ,रजमन कोराम संरपंच टेयरूगाव,द्रौपती सोरी संरपंच बयानार, जैयनू सोरी संरपंच मुगवाल,एवंअन्य कार्यकर्ता ग्रामीण, शिक्षक,एवं अधिकारीगण उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें