महासमुंद : चोरी का लोहा ले जाते हुए पुलिस की पकड़ में आया ट्र... - CG Sandesh

महासमुंद : चोरी का लोहा ले जाते हुए पुलिस की पकड़ में आया ट्रक चालक, 3 लाख का कबाड़ी सामान सहित ट्रक जप्त.

तुमगांव पुलिस ने 24 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर एक ट्रक को चोरी का लोहे का सामान लोडकर सरायपाली से रायपुर ले जाते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमक OR 15 S 1697 में चोरी का लोहे का सामान लोड़कर सरायपाली को ओर से रायपुर बिक्री करने ले जाने की सुचना परा सायबर सेल टीम द्वारा तस्दीक एवं नाकेबंदी हेतु थाना तुमगांव भोरिंग चौक पहुचकर उक्त ट्रक को रोककर चेंक किये. जिसमें ट्रक चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम शत्रुघन कालसे पिता हेमसागर कालसे उम्र 25 वर्ष सा. कुहीबहाल थाना रामपुर जिला सोनपुर ओड़िसा बताया.

पुलिस ने बताया कि चालक से ट्रक में लोड़ सामान के संबंध में पूछताछ करने पर टाल मटोल कर संतोषप्रद जवाब नही दिया. संदेह होने पर ट्रक में लोड सामान को चेक किया गया तो उक्त ट्रक में लोहे के सामान गाड़ियों के कल-पुरजे, राड़ पाइंप, स्क्रेप आदि लोड़ होना मिला.

पुलिस ने बताया कि उक्त सामान के संबंध में वैधानिक दस्तावेज बिल-वाउचर प्रस्तुत करने चालक को कहा गया जो सामानों का अपने पास कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया.

ट्रक में लोड़ लोहे के सामान चोरी संदेह होने के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के कब्जे से एक ट्रक क्र0 ओ0आर0 15 एस/1697 कीमती 08,00,000 रूपयें एवं ट्रक में भरे लोहे के स्क्रेप सामान कीमती करीबन 3,00,000 रूपयें को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना तुमगांव में अप0क्र0 01/21 धारा 41(1-4) जा0फौ0, 379 भादवि0 के तहत कार्यवाही की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें