पिथौरा : शुभकामना संदेश में नही डाली फ़ोटो तो बीजेपी नेता की ... - CG Sandesh

पिथौरा : शुभकामना संदेश में नही डाली फ़ोटो तो बीजेपी नेता की अश्लील गाली गलौच, कार्रवाई की मांग.

महासमुंद जिले में भारतीय जनता पार्टी की चिंता बढ़ती जा रही है, जहाँ पहले से ही कई कार्यकर्ता पार्टी विरोधी कार्य में जुटे हैं तो वहीं एक बार फिर कथित वायरल ऑडियो और भाजपा नेताओं की शिकायत ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है.

वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता द्वारा शुभकामना संदेश में फोटो नहीं डालने से नाराज होकर कई बार और बार-बार माँ बहन की अश्लील गाली गलौच हर तरह से करते हुए सुनाई दे रहें हैं. पार्टी का अनुशासन अपने ही कार्यकर्ताओ के बीच स्तरहीन होता चला जा रहा है.

कथित ऑडियो भाजयुमो नेता रसप्रीत सलूजा विक्की का बताया जा रहा है, जिसके आधार पर बाबा सिकंदर जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा महासमुंद और अनूप तांडी अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा पिथौरा ने अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष और पिथौरा मंडल अध्यक्ष से की है.

भाजयुमो नेता विक्की द्वारा गाली गलौच किये जाने से कई पार्टी के वरिष्ट नेता भी इस्तीफे देने की बात कर रहे हैं, ये सभी भाजयुमो नेता विक्की कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्काषित करने की मांग कर रहे हैं. इनका कहना है कि शिकायत के 1 हफ्ते बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हो रही है. अगर पार्टी ऐसे ही अनुशासनहीनता का समर्थन करती है उन्हें त्याग पत्र देना पड़ेगा. जिसके बाद अब देखना होगा की पार्टी किसी तरह की कारवाई करती है या समझौता ?

इसके पहले भी जिले में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने से बचती आई है, पार्टी के कई कार्यकर्ता भी बीजेपी के कार्य प्रणाली से नाखुश नजर आते हैं, बलौदा और गढ़फुलझार मंडल के कार्यकर्ता पार्टी के रवैये से नाखुश हैं, कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी उनकी बातों को नजर अंदाज करती है. अगर पार्टी का ऐसे ही रवैया रहा तो अगले विधानसभा चुनाव में भी हार निश्चित है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें