महासमुंद: बसना, सरायपाली, पिथौरा एवं महासमुंद विकासखंड हेतु ... - CG Sandesh

महासमुंद: बसना, सरायपाली, पिथौरा एवं महासमुंद विकासखंड हेतु स्वेच्छानुदान राशि किया गया जारी

महासमुंद: वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जिले के महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धनसुली निवासी रेखराज पटेल एवं ग्राम बिरकोनी निवासी चंदन चंद्राकर, ग्राम झालखम्हरिया निवासी झलेन्द्र कुमार साहू, पुराना रावण भाठा वार्ड 16 निवासी शुभम चंद्राकर एवं मिशन कम्पाउंड के पीछे वार्ड नम्बर 01 निवासी सावित्री साहू के लिए स्वेच्छानुदान राशि जारी किए है।

इसके अलावा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम टेका निवासी त्रिभुवन साहू, बसना विकासखण्ड के ग्राम टेमरी निवासी बसंती साय और सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम किसड़ी निवासी सविता फलेत के लिए के लिए स्वेच्छानुदान राशि जारी किए है।

इन संबंधित हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं साक्ष्य के साथ तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आर. टी. जी. एस. के माध्यम से किया जा सकेेें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें