सहायक शिक्षक फेडरेशन  ने वेतन विसंगति दुर करने की रखी मांग - CG Sandesh

सहायक शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति दुर करने की रखी मांग

सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 5 सितंबर के पदयात्रा एवं विशाल रैली को सफल बनाने के लिए संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में नारायणपुर विकासखंड के बेनूर संकुल, भाटपाल संकुल, रेमावंड संकुल आदि संकुलों के सहायक शिक्षकों का बैठक रखा गया जिसमें 5 सितंबर के पद यात्रा एवं रैली को सफल बनाने के लिए संकुल स्तर से जिम्मेदारियां दी गई अधिक से अधिक संख्या बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री वासुदेव भारद्वाज ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री गणेश पोटाई ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री अनुराग नायक जिला संयोजक श्री किरण यादव संकुल अध्यक्ष नोमान यदु, एवं भारी संख्या में सहायक शिक्षक फेडरेशन के सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में सभी लोगों ने पदयात्रा एवं रैली को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर किए।


अन्य सम्बंधित खबरें