बसना SBI ब्रांच प्रबन्धक ने फ़टे नोट जमा करने से साफ इंकार किया
आज 26अगस्त 2021 को स्टेट बैंक बसना की एस बी आई ब्रांच और कर्मचारियों ने फटे हुए दो हजार रुपये अस्वीकार कर दिया. बैंक ने जिले के बैंक में जाने का हलावा देते हुए नोट अस्वीकार किया
इस संबंध में रिजर्व बैंक के अधिकारियों का कहना है कि हर बैंक को खाताधारक के कटे-फटे और हल्के गंदे नोट को स्वीकार करना है. अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो यह गंभीर मामला है.
अधिकारियों के अनुसार बैंक शाखा में एक बोर्ड भी लगाना है कि यहां कटे-फटे नोट बदले जाते हैं, लेकिन अधिकांश बैंक शाखाओं में ऐसा बोर्ड देखने को नहीं मिला.
रिजर्व बैंक के गाइडलाइन अनुसार बताया गया कि नोट कटा-फटा हो, लेकिन नंबर सही होगा, तो वह नोट बैंक को स्वीकार करना है. बसना के समाचार पत्र के संवाददाता ने बसना के एस बी ब्रांच में फ़टे 2000 के नोट को जमा करने जाने पर पर ब्रांच मैनेजर पर आसीन कर्मचारी ने कहा कि चेस्ट बैंक जाईये महासमुंद जिला यहां ब्रांच में स्वीकार नही होगा।
वही 50 मीटर दुरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बसना शाखा के केशियर के पास फ़टे 2000 नोट दिखाने पर बिना आनाकानी के आपका नोट जमा हो जायेंगे जमा रसीद भरकर जमा कर दीजिए कहा गया।