शिशु संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में जीवन कौशल विकास एवं तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया।
26 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ एन के मंडपे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी व रोहित कुमार वर्मा डी पीएम के निर्देशानुसार शिशु संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में जीवन कौशल विकास एवं तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया।
कोविड 19 के समय स्कुल बंद , किसी भी प्रकार से पड़ाई नही हो पा रहा था। सिर्फ आन लाईन पड़ाई मिल रहा था। घर से बाहर निकल नही पा रहे थे। आन लाईन क्लास से मोबाइल से जूझ रहे थे। जिससे अत्यधिक मानसिक तनाव हो रहा था।
जीवन कौशल विकास का अभिप्राय यह है, कि हम हमारे जीवन विकास केसे करते है। जीवन में सिर्फ शिक्षा ग्रहण करना ही नही है। जीवन कौशल विकास में डिसीजन मेकिंग, लर्निंग, क्रिएक्टीविस्ट, कम्युनिकेशंन, इंटर पर्सनल रिलेशनशिप, प्रॉब्लम सोल्विंग, सेल्फ रिस्पेक्ट,सेल्फ आईडेनटीफीकेशन और सिम्पेथी, इम्पेथी का जीवन कौशल विकास में बहुत ही अच्छा मह्त्व है। जो ब्यक्ति इन चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे उनके जीवन कौशल विकास सही हो सकता है।
शिशु संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में जीवन कौशल विकास और तनाव प्रबंधन कार्यशाला में छात्र छात्राओं खेल और एक्टीविटी के माध्य से सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में स्कुल के प्राचार्य समीर चौधरी का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, टीकेश्वरी गिरि गोस्वामी मनो वेज्ञनीक के द्वारा किया गया।