महासमुन्द: प्री बी.एड. तथा प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा रविवार को, करीबन 4500 परीक्षार्थी होंगे शामिल
महासमुन्द: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा
प्री बी.एड. और प्री डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा रविवार 29 अगस्त को आयोजित की
जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में प्री बी.एड. की
परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक होगी। इसी तरह
द्वितीय पाली में प्री डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से शाम 4ः15 बजे तक संचालित होगी।
इन परीक्षाओं के लिए महासमुंद जिले में 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए
है। इन परीक्षा केन्द्रों पर कुल 4,480 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें प्री बी.एड. की
प्रवेश परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें 2,971 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इसी प्रकार प्री डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा के लिए 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गए
है, जिसमें 1509 परीक्षार्थी शामिल
हांेगे। कलेक्टर डोमन सिंह ने दोनों प्रवेश परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए सहायक
नोडल अधिकारी और उड़नदस्ता का गठन किया गया है।