समर्थक मंत्री-विधायकों संग लौट आये बघेल, बोले राहुल आएंगे - CG Sandesh

समर्थक मंत्री-विधायकों संग लौट आये बघेल, बोले राहुल आएंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सभी समर्थक मंत्री और विधायकों संग वापस लौट आये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को देखने राहुल गांधी जल्द ही यहाँ आने वाले है।
विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी, किसानों, महिलाओं समेत सभी वर्ग से मुलाक़ात करने लोगों से राहुल जी आने वाले है। वे यहां 2 दिन रुक कर राज्य के विकास का मॉडल देखेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनके समर्थक मंत्री- विधायक और अन्य नेता भी लौट आए। विमानतल पर भी समर्थकों की खासी भीड़ थी। जमकर नारेबाज़ी भी हुई।


अन्य सम्बंधित खबरें