महासमुंद : कलेक्टर ने की राजस्व के कामकाज की समीक्षा, चालू म... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने की राजस्व के कामकाज की समीक्षा, चालू माह में 311 नामांतरण और 115 बंटवारा के प्रकरण निराकृत हुए

कलेक्टर डोमन सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजस्व के कामकाज की समीक्षा के दौरान शत्-प्रतिशत् और सटीक गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी में कोताई न की जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की धारित भूमि और विभिन्न प्रकार की बोई गई फसलों की वास्तविक रिपोर्ट तैयार हो यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में चालू राजस्व वर्ष में नामांतरण के 2360 प्रकरण निराकृत हुए। चालू माह अगस्त की बात करें तो इस अवधि में 311 नामांतरण प्रकरण निराकृत गए। वहीं जमीन बंटवारा के 560 प्रकरण निराकृत हुए, माह अगस्त में 115 जमीन बंटवारा का निराकरण हुआ। उन्होंने अल्प और खण्ड वर्षा की जानकारी देने को कहा। अल्प वर्षा से होने वाली फसल क्षति की जानकारी समय पर भेजवानें को कहा। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर, ऋतु हेमनानी, पूजा बंसल एवं डॉ. नेहा कपूर सहित तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, नायब तहसीलदार देवेन्द्र नेताम मौजूद थे। जिले के बागबाहरा, सरायपाली, बसना व पिथौरा के एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

उन्होंने कहा कि जिले की चारागाहों में यदि कोई अतिक्रमण है तो उसे मुक्त कराएं। इसके साथ चिटफंड में आए आवेदन को दो दिवस के भीतर एक्सल में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा भू-अर्जन अवार्ड पारित रिकॉर्ड में दुरूस्त करें। भू-अर्जन प्रकरणों के मुआवजा भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगले माह 11 सितम्बर से नेशनल लोक अदालत का आयोजन है। नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों की अनुमान संख्या चिन्हांकित कर निर्धारित प्रपत्र में 30 अगस्त तक भेज दें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सही तरीके से क्रियान्वयन हेतु सभी तैयारियॉ पूरी करने कहा। उन्हांेने कहा अब इस योजना को शुरू होनें में समय कम है। इस योजना के तहत् 1 सितम्बर से ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन कृषि मजदूरों से आवेदन आना शुरू हो जायेंगे। उन्होंने कहा आवेदन पत्र प्रिंट कराकर ग्राम पंचायतों में दे दें और यह सुनिश्चित करें कि कर्मचारी प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः00 बजे तक अवश्य बैठें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें