महासमुंद: 01 सितम्बर से जिले में होंगे कई कार्यक्रम, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना होगी प्रारम्भ
कलेक्टर ने सिलसिलेवार तैयारियों की जानकारी ली
महासमुंद: सितम्बर माह की पहली तारीख से जिले में कई सरकारी कार्यक्रम होंगे। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना कल बुधवार पहली तारीख से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारम्भ हो रही है। वही इस दिन राष्ट्रीय पोषण माह का भी कार्यक्रम होगा। इसके अलावा 11 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का भी आयोजन है। इसी प्रकार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 13 सितंबर से 20 सितम्बर तक है। इन सभी कार्यक्रमों के सिलसिलेवार तैयारियों की जानकारी आज कलेक्टर डोमन सिंह ने समय-सीमा की बैठक में ली।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश
छिकारा, वनमण्डलाधिकारी पंकज
राजपूत, संयुक्त कलेक्टर सुनील
चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला
स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डोमन सिंह
ने कहा कि राज्य शासन की नवीन राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना
की शुरुआत हो रही है। इसमें पात्र हितग्राहियों को सालाना 6000 रुपए की राशि
मिलेगी। उन्होंने कहा कि कल 01 सितम्बर से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आवेदन
लेना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिला
पंचायत कार्यालय में आवेदन लेने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है वे
निर्धारित कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर हितग्राहियों की आवेदन लें। उन्होंने
कहा कि हल्का पटवारी को भी आवेदन की प्रति उपलब्ध करा दें। कलेक्टर ने अल्प वर्षा
और खण्ड वर्षा की जानकारी भी भेजने की बात कही।