महासमुंद: चिन्हांकन शिविर अब 17 एवं 24 सितम्बर को, दिव्यांगज... - CG Sandesh

महासमुंद: चिन्हांकन शिविर अब 17 एवं 24 सितम्बर को, दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण हेतु किया जाएगा चिन्हांकित

महासमुंद: दिव्यांगजन पुनर्वास कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान करने फॉर्म संकलन तथा यू.डी.आई.डी. (दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र) बनाने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि चिन्हांकन शिविर सरायपाली के ग्राम पंचायत छुईपाली में शुक्रवार 3 सितम्बर तथा बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कोमाखान में शुक्रवार 10 सितम्बर को आयोजित होना था। लेकिन उक्त तिथि को संशोधित करते हुए अब चिन्हांकन शिविर सरायपाली के ग्राम पंचायत छुईपाली में शुक्रवार 17 सितम्बर तथा बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कोमाखान में शुक्रवार 24 सितम्बर को आयोजित किया गया है। दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण हेतु चिन्हांकित किया जाएगा। ऐसे दिव्यांगजन इस शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आदि संबंधी दस्तावेज साथ लाएं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें