यूट्यूब चैनल के माध्यम से बस्तर के लोगो के जीवनशैली की हकीकत बताती दंतेवाड़ा की रेणुका सिंह.....
बस्तर नाम कहने से ही जहां लोगो के मन में नक्सलियों व नक्सली आतंक की छाप दिखती है वही ऐसे कई युवा भी है जो चाहते है की बस्तर का नाम ना लाल रंग से जाना जाए न याद किया जाए. बस्तर के लोगो के साथ साथ उनकी जीवनशैली पर हकीकत को अपने यूट्यूब चैनल Bastar villager के माध्यम से दंतेवाड़ा की रेणुका सिंह न सिर्फ लोगो को उनसे रूबरू करवा रही है बल्कि अपनी जरुरत पड़ने पर अंदरूनी क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों की मदद भी करती है उन्होंने बस्तर जनता की अपील व जरूरतों को नजदीकी से दिखने का प्रयास किया है जिससे ग्रामीण अंचल व कई अधिकारियो ने उनके काम को बखूबी सराहा भी है बस्तर की संस्कृति आरध्या देव गोटुल प्रथा वास्तुकला के आलावा बस्तर दंतेवाड़ा के आसपास के पर्यटन स्थल की भी जानकारी वे लगातार अपने चैनल के माद्यम से लोगो तक पंहुचा रही है
कैसे हुई शुरुआत
आज के दौर में जहां पत्रकारिता जगत में आये दिन वसूली व फर्जी पत्रकारों की भीड़ हो गयी है वही कुछ पत्रकार है जों पत्रकारिता
के मूल सिद्धांतो को समझ कर उन्हें एक सार्थक दिशा दे रहे है दंतेवाड़ा की रेणुका सिंह दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है व पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने ही क्षेत्र में अपनों के बीच काम करना चाहती थी और फिलहाल वे बस्तर के सभी इलाको से अच्छी तरह जानकार है व अपने काम के दौरान ही उन्होंने ग्रामीण व अन्य लोगो से मिलनसार व्यक्तित्व के जरिये इतिहास के कई और विषय में भी रिसर्च कर रही है।।
यूनिवर्सिटी टॉपर रह चुकी है रेणुका
शुरुआती पढ़ाई दंतेवाड़ा से करने के
बाद राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी में उन्होंने टॉप किया व अभी सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है ताकि अधिकारी पद पर रह कर अपने कार्य को बेहतर कर सके. रेणुका ने
पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद अमरउजाला, Political Today जैसे न्यूज़ मीडिया में भी काम
कर चुकी है।।
हाल ही में अपने youtube चैनल बस्तर विलेजर के साथ
रेणुका सिंह दूरदर्शन में में काम कर रही है।अपने काम के दौरान वो आम लोगों
से बस्तर में प्रचलित भाषा से हल्बी में बातचीत करती है ताकि वो ज़्यादा
बस्तरवासी से तर्किकता और समझ के साथ जानकरियाँ ले सके और एक सही रिपोर्ट
तैयार हो।
दूरदर्शन पे कार्य करने को वह बताती है कि यह एक ऐसा चैनल है जिसने आधुनिकता के साथ अपने पत्रकारिता के सलीके को बिलकुल नहीं बदला है.व आगे भी कई अहम मुद्दों पर वे विस्तृत जानकारी वे लाती रहेगी.