महासमुंद कलेक्टर पहुंचे स्कूल बनसिवनी, मध्याह्न भोजन की गुणव... - CG Sandesh

महासमुंद कलेक्टर पहुंचे स्कूल बनसिवनी, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी और बच्चों संग तस्वीर खिचवाई

कलेक्टर डोमन सिंह ने बुधवार को ग्राम पंचायत कौंदकेरा, गढ़सिवनी भ्रमण के दौरान प्राथमिक शाला बनसिवनी पहुँचे। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी तथा बच्चों से भी बात की। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों के साथ तस्वीर खिचवाई। कलेक्टर गढ़सिवनी से गिरदावरी और अवर्षा एवं खंड वर्षा के कारण ख़रीफ़ फसल की ज़मीनी हक़ीक़त का जायज़ा लेकर लौट रहे थे कि उनकी नज़र बच्चों पर पड़ी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर भी साथ थी।

कलेक्टर के स्कूल पहुँचने पर शिक्षकों ने बताया कि अभी लंच टाईम है। बच्चों ने भोजन कर लिया है। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और पढ़ाई लिखाई के संबंध में बात की। उन्होंने बच्चों की किताब-कॉपी और स्कूल यूनिफॉर्म मिलने के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने साफ़-सफ़ाई पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने पर रोज़ राष्ट्रगान हो यह सुनिश्चित किया जाए। शाला में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमरों की दीवारों पर पुराने एवं अस्पष्ट पोस्टर तत्काल बदलने एवं वॉल पेंटिंग कराने को कहा। कलेक्टर दोपहर 12ः00 बजे स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को समय पर शिक्षण कार्य प्रारंभ करने को कहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें