पटेवा : दो ट्रेक्टरो से बैटरी चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पटेवा : दो ट्रेक्टरो से बैटरी चोरी, मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम तेन्दुवाही में दो ट्रेक्टरो से बैटरी चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संतराम दीवान ने पुलिस को बताया कि वह उसके घर में ट्रेक्टर महेन्द्रा भूमि पुत्र क्रमांक CG 06 GS 1084 को कृषि कार्य के लिये रखा है । 30 अगस्त 2021 को सुबह करीब 09-00 बजे ट्रेक्टर को घर के सामने रंगमंच के पास खडा किया था तथा उसके गांव का रूखमन पटेल भी अपने ट्रेक्टर आईचर 380 ट्रेक्टर को रंगमंच के पास ही खडा किया था। 03 सितम्बर 2021 को सुबह करीब 10-00 बजे अपने अपने ट्रेक्टर को चालू करके देखे तो ट्रेक्टर चालू नही हुआ। चेक करने पर उसके ट्रेक्टर में लगे एमरान कंपनी का बैटरी सिरियल नंबर ACI5125T102355 कीमती लगभग 6,000 रू0 एवं रूखमन पटेल के ट्रेक्टर में लगे एक्साईड कंपनी का बैटरी जिसका सिरियल नंबर A3K9C000645 कीमती लगभग 6,000 रू0 जुमला कीमती 12,000 रू0 नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर दोनो ट्रेक्टर में लगे बैटरी को चोरी कर ले गया है। गांव में पूछताछ करने पर गांव का ध्वजा पटेल बताया कि तुम लोगो का ट्रेक्टर का बैटरी को गांव के ही कृष्णा यादव चोरी किया है कृष्णा यादव का उनके घर में जाकर पता किया तो वह अपने घर से फरार है। उसे संदेह है कि उसके ट्रेक्टर की बैटरी कृष्णा यादव ही चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने संदेही के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें