5% महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों को नहीं मिलेगी कोई राहत... - CG Sandesh

5% महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों को नहीं मिलेगी कोई राहत - अनिल पटेल

राज्य सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता एवं राहत को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की है।

राज्य सरकार द्वारा 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढाने पर छ.ग. शिक्षक महासंघ, महासमुंद के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा 5 प्रतिशत बढ़ाए गए महंगाई भत्ते से कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिलेगी क्योंकि महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ चुका है. उन्होंने ने कहा छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का 5% महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से लंबित है इसी तरह जुलाई 2021 से 11% महंगाई भत्ता केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है। इस तरह कुल 16% महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों का लंबित है. ऐसे में 5% मंहगाई भत्ता जुलाई 2021 से देना राज्य कर्मचारियों के वेतन पर डांका है। जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ता को उसी तिथि से देना चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की है की 5% महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से एवं 11% महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से केंद्र के बराबर राज्य सरकार को देना चाहिए.

अनिल पटेल ने कहा 5% महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देना राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय है इससे राज्य कर्मचारियों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है. देश के अनेक राज्य केंद्र के समान अपने कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता प्रदान कर रही है इसी तरह छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान एवं केंद्र द्वारा देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रदान करना चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें