देवरी में कपड़ा दूकान के मालिक ने की छेड़छाड़, तो तुमगांव में रोककर महिला से छेड़छाड़, अपराध दर्ज.
महासमुंद जिल में महिलाओं से छेड़छाड़ के संबंध में दो अपराध दर्ज किया गया है.
जिसमे गोविंद खुंटे पिता श्याम लाल उम्र 27 साल वार्ड नं 8 तुमगांव के विरुद्ध प्रार्थीया ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 4 सितंबर शाम करीब 4:16 बजे चन्द्राकर दुकान के पास वार्ड नं 10 तुमगांव में आरोपी गोविंद खुंटे प्रार्थिया को रोककर बेईज्जती करने के नियत से हाथ बांह पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा. जिसकी शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 341, 354 भादवि पंजीबद्ध किया अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
जबकि सांकरा में एक लड़की से कपड़ा दूकान में कपड़ा दूकान के मालिक द्वारा छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज किया गया है. प्रार्थिया ने बताया कि 4 सितम्बर को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम भगत देवरी में कैलाश अग्रवाल के कपड़ा दूकान में कैलाश अग्रवाल पिता तिलक राम अग्रवाल उम्र 58 पर 354 भादवि, 8 पास्को एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.