महासमुंद: सरायपाली ब्लॉक में  सौ फ़ीसदी लोगों का हुआ वेक्सिन... - CG Sandesh

महासमुंद: सरायपाली ब्लॉक में सौ फ़ीसदी लोगों का हुआ वेक्सिनेशन, बसना ब्लॉक भी इस श्रेणी में आने आतुर

ज़िले में कोरोना पर पूरी तरह काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन जोर शोर से चल रहा 

महासमुंद: ज़िले का सरायपाली ब्लॉक आज अंतिम पात्र हितग्राही को कोविड का टीकाकरण कर शतप्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला विकासखंड बना। इससे पहले सरायपाली नगरीय क्षेत्र में सभी पात्र लोगों को टीकाकरण किया जा चुका था। जिले में शुरू की गई कोरोना मुक्त मुहिम और तेज हो गई है। वही बसना ब्लॉक भी इस श्रेणी में आने को आतुर है। सब ठीक रहा तो गणेश चतुर्थी से पहले इस श्रेणी में आने की पूरी उम्मीद है। यहाँ भी लगभग 85 फ़ीसदी लोगों का हो चुका टीकाकरण।

इससे पहले महासमुंद सहित सभी नगरीय क्षेत्र सरायपाली, पिथौरा, बसना, तुमगॉव और बागबाहरा में सभी पात्र लोगों को कोविड का टीका का शत्-प्रतिशत् लक्ष्य पूरा हो गया था। सरायपाली के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 25 हज़ार पात्र लोगों को टीकाकरण किया गया । इससे पहले इस नगरीय क्षेत्र में 15696 लोगों को वेक्सिनेशन किया जा चुका है। ज़िले में अब तक 5लाख 88 हज़ार 315 सभी आयु श्रेणी के पात्र लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। गांवों में टीकाकरण के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया था। गांवों की तरफ से इस मुहिम में सहयोग दिया गया। 

कलेक्टर डोमन सिंह ने लक्ष्य हासिल करने वाले सभी गांवो को बधाई देते हुए ज़िले के दूसरे गांवों को भी आने वाले दिन में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने की अपील की। उन्होंने गांवों के सरपंचों, पंचायत सदस्यों और गणमान्य को जनप्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य अमले सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी और अधिक से अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग के साथ ही इस महामारी को हराया जा सकता है। इसलिए ज़रूरी है कोई भी पात्र व्यक्ति वेक्सिनेश से न छूटे।

महासमुंद ज़िले के ग्रामीण इलाक़ों में कोरोना के कहर पर पूरी तरह काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन जोर शोर से चल रहा है। यहाँ कोविड टीकाकरण की प्रतिदिन योजना बना कर काम किया जा रहा है। अभी 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र को लोगों को प्लान अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरी डोज़ लगायी जा रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह रोज़ टीकाकरण प्रगति की हर घंटे रिपोर्ट ले रहे है। गांव में मोबिलाइजेशन हेतु प्रचार-प्रसार मुनादी आदि करवाने कहा गया।

मालूम हो कि ज़िले में 45 से अधिक उम्र के लोगों को लक्ष्य से अधिक का पहली डोज़ लगायी जा चुकी है। वही 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का दूसरे टीकाकरण युद्धस्तर पर जारी है । ज़िले में 18-44 साल वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान तय समय पर शुरू हुआ था। अभी हाल ही ज़िले में पर्याप्त मात्रा में डोज़ सरकारी टीकाकरण केंद्रों के लिए उपलब्ध है। मालूम हो कि सबसे पहले महासमुंद की पहली ग्राम पंचायत जोगीडीपा बनी थी जिसमें सौ फ़ीसदी लोगों का वेक्सिनेशन हुआ था। इसके बाद यह सिलसिला चल पड़ा ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें