महासमुंद : अलग-अलग घटनाओं में 4 व्यक्तियों की मौत.
महासमुंद जिले में अलग-अलग घटनाओं पर 4 व्यक्तियों की मौत होने पर मर्म कायम किया गया है.
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के वार्ड नं 9 में 5 सितम्बर को सुबह करीब 8 बजे टेनसिंग खुटे पिता स्व. संतराम उम्र 65 साल अपने घर में अज्ञात कारण से फांसी लगा लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मामले की सुचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया.
कोमाखान से भालुकोना के बीच तालाब के पास मिरगी आने से तालाब में गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को 08:30 बजें पटेल तालाब के पास, थलेश यादव पिता गंगाराम उम्र 30 साल मिरगी आने से तालाब में गिर गया जिसे घर ले जाने के पश्चात मौत हो गया. जिसपर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया.
सरायपाली के डुउमचुंआ गाँव के एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम संतोष साहु पिता गंगाधर उम्र 40 साल बताया गया. मामले की सुचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
बसना थाना अंतर्गत 5 सितंबर को 08:30 बजें सिंघनपुर के जाटापारा में गुंजराम डउसेना पिता शनिराम उम्र 29 साल निवासी बसना की बिजली करंट लगने से मौत हो गई जिसपर पुलिस ने मर्म कायम कर जांच विवेचना में लिया.