महासमुन्द: दिव्यांग नान्हेलाल को मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने ... - CG Sandesh

महासमुन्द: दिव्यांग नान्हेलाल को मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में आया सुधार

महासमुन्द: समाज कल्याण विभाग के द्वारा मोटराईज्ड ट्रायसायकल योजनांतर्गत गत दिवस बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नान्हेलाल मन्नाडे को मोटराईज्ड ट्रायसायकल सौंपी गई।  
मन्नाडे ने बताया कि अस्थिबाधित होने के कारण पूर्व में मुझे अपने काम के सिलसिले से कही भी आने-जाने के लिए बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था और किसी अन्य व्यक्तियों पर निर्भर रहना पड़ता था। जिसके कारण वे बहुत परेशान रहते थे। क्योंकि वे स्वयं अपने कार्य के लिए दूसरों पर आश्रित रहना पसंद नहीं करते थे।

उन्होंने आगे बताया कि वे बढ़ई का कार्य करते हैं और उन्हें इस कार्य के लिए अक्सर कही बाहर आना-जाना पड़ता था। समाज कल्याण विभाग में विधिवत् आवेदन प्रस्तुत करने से उन्हें पात्रतानुसार मोटराईज्ड ट्रायसायकल से लाभान्वित किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा उनकी स्थिति को देखते हुए दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सेवा सुविधा शिविर में उन्हें मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदाय किया गया। जिससे वे अब अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए कही भी आसानी से आना-जाना कर बढ़ई का कार्य कर पा रहें हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हो रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें