भीम रेजिमेंट जिला ईकाई गरियाबंद 8 सितंबर को राजिम में करेंगे... - CG Sandesh

भीम रेजिमेंट जिला ईकाई गरियाबंद 8 सितंबर को राजिम में करेंगे केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन-देवप्रसाद बघेल

भीम रेजिमेंट जिला गरियाबंद प्रभारी देवप्रसाद बघेल ने बताया कि लगातार देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र में बैठे मोदी सरकार कुछ कहने को तैयार नहीं है, जिसके खिलाफ भीम रेजिमेंट जिला गरियाबंद के द्वारा राजिम बस स्टैंड में मोदी सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा।

देवप्रसाद बघेल ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार के निजीकरण किसान विरोधी निति व ऐसे विभिन्न जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध भीम रेजिमेंट गरियाबंद के द्वारा 08/09/2021 को बस स्टैंड राजिम में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर विशाल जन आक्रोश रैली निकालकर 11 सूत्रीय मांग करते हुए राजिम SDM को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही बाबा भीमराव अम्बेडकर जी का सिद्धांत व संविधान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें