राजिम में 28 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को महासमुंद... - CG Sandesh

राजिम में 28 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को महासमुंद जिले से मिल रहा है व्यापक समर्थन

28 सितंबर को राजिम में होने वाली किसान महापंचायत को व्यापक रूप से सफल बनाने आज महासमुंद जिला के ग्राम लाफिन खुर्द में किसानों का बइठका हुआ इसमें किसानों की मांग है की तीन कृषि कानून रद्द किए जाए और समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाया जाए ताकि किसानों का हित हो सके। किसानो ने छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संचालक मंडल सदस्य और जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर के नेतृत्व में महापंचायत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर लाफिन खुर्द से रवाना किया। 

इस अवसर पर छविराम साहू ,रिखी राम साहू ,मानिक साहू ,हेमराज साहू, मोहनलाल साहू ,द्वारिका मारकंडे, दाऊ लाल, धनाराम साहू ,अवध राम साहू ,संतोष कुमार नवरंगे, लोमस साहू ,तुलाराम ,मन्नू लाल साहू, लल्लूराम ,मनहरण ,अशोक कुमार, एतराम, जगदीश राम ,गुरमीत राम, मन्नूलाल ,भीम ,गंगाराम, नेमीचंद साहू ,दशरथ, पुरैना , गिरजा, शंकर, बारातू राम ,देव टंडन (सरपंच) आदि किसान उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें