महासमुंद: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न, कार्यों पर एजेंडावार हुई चर्चा
महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज
यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यों पर
एजेंडावार चर्चा हुई। यह बैठक समय-सीमा की बैठक के तुरंत बाद हुई। जिला जल एवं
स्वच्छता मिशन की बैठक में शासकीय स्वीकृति तथा ऑनलाईन निविदा आमंत्रण आदि का
अनुमोदन किया गया। कार्यपालन अभियंता एस.एस. धकत ने जल जीवन मिशन से संबंधित
जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा सहित समिति
सदस्य उपस्थित थे। बैठक में रेट्रोफिटिंग एवं सिंगल विलेज प्रस्ताव पर चर्चा एवं
अनुमोदन हुआ। बाकि एजेंडो पर अगली बैठक में विचार विमर्श के बाद रखने को कहा।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्धारित समय में जिले के प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील घरेलू कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं मंे है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूरा कर इस योजना में आवश्यक पाईप विस्तार अथवा घरेलू कनेक्शन शत्-प्रतिशत् पूर्ण करने का कार्य करें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें