महासमुंद: 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत - CG Sandesh

महासमुंद: 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने 6 लोगांे की विभिन्न प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के प्रकरणों में उनके परिजनों के लिए कुल 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें महासमुन्द जिले की तहसील बागबाहरा के ग्राम कारागुला निवासी चेतन ठाकुर व कुनाल दीवान की कॅुआ में डूबने से मृत्यु होने पर चेतन ठाकुर के पिता धनेश ठाकुर एवं कुनाल के पिता शिवचरण दीवान के लिए तथा हिरउराम की मृत्यु तालाब में डूबने से होने पर उनकी वारिस कांतीबाई के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।

इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम लाखागढ़ निवासी केशु ढीमर की मृत्यु कुॅए मेें डूबने से होने पर उनके पिता ढीमर लाल के लिए, बसना तहसील के ग्राम बंसुला निवासी प्रवीण कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर एवं पूजा विशाल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने उनके परिजनों के लिए चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें