महासमुंद: बसना, देवरी, पिथौरा के चार कृषि संस्थानों को उप संचालक कृषि ने किया कारण बताओं नोटिस जारी
महासमुंद: जिले में उर्वरक के नियमानुसार वितरण के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक एस.आर डोंगरे द्वारा 06 सितम्बर को 04 कृषि संस्थानों इनमें पिथौरा के दो शिवम् कृषि केन्द्र एवं कांशीराम ज्ञानचंद अग्रवाल, देवरी के विनायक कृषि केन्द्र एवं बसना के महेश ट्रेडिंग कंपनी का औचक निरीक्षण किया गया।
इन संस्थानों के द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1965 के पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये दो दिनों में जवाब प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए है। जवाब संतोषप्रद प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उनके लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें