भीम रेजिमेंट ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर ज्ञापन ज्ञापन
केंद्र में बैठे मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भीम रेजीमेंट गरियाबंद के साथिओ ने भारी संख्या में सुंदर लाल शर्मा मुख्य चौक राजिम में केंद्र की बहरी गूंगी भाजपा सरकार का जमकर विरोध प्रदर्शन करते देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया ।
भीम रेजीमेंट गरियाबंद ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर विज्ञापन रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया । अच्छे दिन लाऊंगा कहकर आज आम जनता गुमराह करने का काम कर रहे हैं, देश की संपत्ति को अंडानी अंबानी को बेच निजीकरण कर रहे है । बीजेपी की सरकार हमेशा से जातिवाद व धर्मवाद की सरकार रही है जो लोगो को आपस में लड़ाने का कार्य कार्य करती है । देश के युवाओं को रोजगार दूंगा कह कर युवाओं को गुमराह किया गया है बस । पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता बीजेपी की सरकार को पूर्ण रूप से समझ चुका है आने वाले चुनाव में बीजेपी की सरकार को जड़ सहित उखाड़ कर फेंक देंगे ।